विकास को अंतिम बार देख फूट पड़ी रिचा- जिसने जैसा सलूक किया, वैसा ही लौटाऊंगी, बंदूक भी उठाऊंगी

New Delhi : कानपुर में विकास दुबे का पोस्टमार्टम होने के बाद भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर बहनोई दिनेश तिवारी, पत्नी रिचा दुबे और बेटा भी पहुंचे। पति के अंतिम दर्शन कर पत्नी रिचा फूट पड़ीं और बोली – जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी। विकास के पिता ने कहा – जो हुआ ठीक हुआ।

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसकी पत्नी रिचा ने जमकर गाली-गालौच की और कहा कि हां, उसके पति के साथ सही हुआ। विकास की पत्नी ने चिल्लाते हुये तीन बार ‘हां-हां-हां’ कहा। पत्नी ऋचा से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने शुरू किये, तब उसने अपना आपा खो दिया। वह चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी – जो हुआ सही हुआ। विकास की पत्नी से जब पूछा गया कि क्या पुलिस ने सही किया, तो उसने कहा- हां, जिसने गलती की, उसे सजा मिलेगी।

इसके बाद फिर उससे सवाल किया गया, क्या आप मानती हैं कि आपके पति ने गलती की थी? इसपर ऋचा ने चिल्लाते हुये कहा- हां, हां, हां…उसके साथ सही हुआ। यहां से चले जाओ।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रहे। जब पिता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी कहा – हां, ठीक हुआ। विकास के पिता ने कहा- हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा नहीं रहा, हमने कहा ठीक किया गया।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे अपने बेटे के अंतिम दर्शन में शामिल होंगे तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा- मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। वह हमारा कहना नहीं मानता था। अगर मानता होता तो आज ऐसा नहीं होता। उसने हमारी कभी भी मदद नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *